डिलीवरी के बाद पेट निकल जाए तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 10:33

अगर आपका सी-सेक्शन नहीं हुआ है तो पेट को सूती के कपड़े से बांध लें। यह पेट को कम करने का प्राकृतिक तरीका है। इससे आपकी पीठ को सपोर्ट मिलेगा और लटकी स्किन अंदर चली जाएगी। फूला पेट कम होगा।

सक्रिय रहें। आप जितना हिलना-डुलना करेंगी, उतना ही आपके शरीर के लिए अच्छा होगा। ज्यादा सक्रिय रहने से शरीर कैलोरी बर्न करता है।

हालांकि, डिलीवरी के तुरंत बाद किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं करनी है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसके बजाय वाॅकिंग कर सकती हैं या फिर हल्की-फुल्की ट्रेनर के अंडर एक्सरसाइज कर सकती हैं।

कैलोरी बर्न करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने बच्चे को दूध पिलाना। ब्रेस्ट फीडिंग जरूर कराएं।

कई महिलाएं डिलीवरी के तुरंत बाद डाइटिग करने का प्लान करती हैं। यकीन मानिए यह सही नहीं है। शुरुआती 6 सप्ताह के लिए महिला को हाई कैलोरी युक्त डाइट लेनी चाहिए, क्योंकि वह बच्चे को दूध पिला रही है।

इसके बाद धीरे-धीरे करके डाइटिंग शुरू करें। शुरुआती चरण में सिर्फ 300 से 500 कैलारी कम करें और एक्सरसाइज करती रहें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info